BREAKING NEWS
KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<     BIG NEWS : जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद का शुभारंभ,.. <<     BIG NEWS : झातला माता मंदिर में इन बड़ी वारदातों को.. <<     BIG NEWS : प्रमोशन और कैडर रिव्यू की मांग को लेकर.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा खुलासा, सिंदुरकिया.. <<     बड़वानी कन्या छात्रावास में हंगामा,.. <<     BIG NEWS : फ्रांस से नीमच तक संस्कृति का संगम, विदेश.. <<     KHABAR : मैहर में वनभूमि पर अतिक्रमण हटाने के.. <<     KHABAR : आज संपत्ति बांटते हैं, श्रीराम-भरत ने.. <<     सेगांव में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ.. <<     NEWS : गो सेवा और कुरानखानी के साथ मनाया इमरान.. <<     NEWS : संत रविदास जयंती पर समरसता संकल्प रथ.. <<     NEWS : संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर आज.. <<     KHABAR : प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर फैलाया जा.. <<     NEWS : जिलेभर में मनाया जाएगा अखंड भारत संकल्प.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2026, 4:59 pm
NEWS : संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर आज से शुरू, चित्तौड़गढ़ व चंदेरिया में 7 दिन तक चलेगा, महावीर इंटरनेशनल चित्तौड़गढ़ द्वारा लगातार 11वें वर्ष आयोजित, एक ही ब्लड सैंपल से होंगी करीब 70 प्रकार की जांचें, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महावीर इंटरनेशनल चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में वीरा देशना केंद्र एवं युवा केंद्र के विशेष सहयोग से विश्वस्तरीय थायरोकेयर लैब मुंबई द्वारा आयोजित सात दिवसीय संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ आज से होगा। शिविर चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन के पास स्थित जैन धर्मशाला एवं चंदेरिया पुलिस चौकी के पास स्थित सर्वाेदय साधना संघ भवन में आयोजित किया जाएगा।

शिविर के बैनर विमोचन अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के जॉन चेयरमैन सीएम बोकड़िया ने कहा कि जिलेवासियों के लिए यह सुविधा घर बैठे गंगा आने के समान है। महावीर इंटरनेशनल चित्तौड़गढ़ केंद्र अध्यक्ष अभय संजेती ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही श्रेष्ठ कर्मों और धर्म पालन का आधार है। शरीर स्वस्थ रहेगा तो व्यक्ति परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन कर सकेगा।

जॉन सचिव प्रवीण जैन ने बताया कि वर्तमान जीवनशैली, अनियमित खान-पान, तनाव एवं शारीरिक निष्क्रियता के कारण कई बीमारियां बिना स्पष्ट लक्षणों के शरीर में विकसित हो जाती हैं। ऐसे में समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

सचिव सीपी जैन, कोषाध्यक्ष पारस पोखरना एवं सदस्य प्रकाश दरड़ा ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल चित्तौड़गढ़ केंद्र द्वारा यह अनूठा स्वास्थ्य जांच शिविर लगातार 10 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष 11वें विशाल संपूर्ण स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसका अधिकाधिक लाभ आमजन को लेना चाहिए।

महावीर इंटरनेशनल देशना वीरा केंद्र अध्यक्ष विनीता जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस शिविर को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहता है। थायरोकेयर लैब मुंबई की विश्वसनीयता एवं उच्च गुणवत्ता वाली जांच रिपोर्ट के कारण इस वर्ष भी शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने महिलाओं से विशेष रूप से स्वयं एवं परिवार के स्वास्थ्य की जांच कराने की अपील की।

युवा केंद्र अध्यक्ष वल्लभ मोदी ने नगरवासियों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराने का आग्रह किया।

चित्तौड़गढ़ व चंदेरिया में रहेंगे सैंपल संग्रहण केंद्र-
जीसीएम प्रकाश पोखरना एवं शिविर प्रभारी राजेंद्र संचेती के निर्देशन में चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन के पास स्थित जैन धर्मशाला मुख्य शिविर स्थल रहेगा। वहीं चंदेरिया में पुलिस चौकी के पास स्थित सर्वाेदय साधना संघ भवन के आई केयर सेंटर में भी रक्त नमूना संग्रहण की व्यवस्था रहेगी। देशना वीरा केंद्र सचिव प्रमिला बोहरा एवं युवा केंद्र सचिव लोकेश डांगी सहित सभी सदस्य शिविर की व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

एक ब्लड सैंपल से होंगी करीब 70 जांचें, खाली पेट आना अनिवार्य-
शिविर में स्वास्थ्य जांच के लिए प्रातः 6 बजे से 11 बजे तक शिविर स्थल पर खाली पेट पहुंचना अनिवार्य रहेगा। मात्र एक ब्लड सैंपल से शरीर की करीब 70 प्रकार की जांचें रियायती दर पर की जाएंगी तथा हेल्थ एक्सपर्ट द्वारा आवश्यक परामर्श भी दिया जाएगा।

शिविर स्थल तक आने में असमर्थ लोगों के लिए बिना अतिरिक्त शुल्क घर से सैंपल लेने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 7073777740 एवं 7073777790 जारी किए गए हैं।

जांच पैकेज में विटामिन बी-12, विटामिन डी-3, लीवर, किडनी, कोलेस्ट्रॉल, थायराइड, त्रैमासिक शुगर, खून की कमी, हार्माेन, गठिया एवं कैंसर संबंधी जांचें शामिल हैं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE