BREAKING NEWS
BIG NEWS : प्रमोशन और कैडर रिव्यू की मांग को लेकर.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा खुलासा, सिंदुरकिया.. <<     बड़वानी कन्या छात्रावास में हंगामा,.. <<     BIG NEWS : फ्रांस से नीमच तक संस्कृति का संगम, विदेश.. <<     KHABAR : मैहर में वनभूमि पर अतिक्रमण हटाने के.. <<     KHABAR : आज संपत्ति बांटते हैं, श्रीराम-भरत ने.. <<     सेगांव में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ.. <<     NEWS : गो सेवा और कुरानखानी के साथ मनाया इमरान.. <<     NEWS : संत रविदास जयंती पर समरसता संकल्प रथ.. <<     NEWS : संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर आज.. <<     KHABAR : प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर फैलाया जा.. <<     NEWS : जिलेभर में मनाया जाएगा अखंड भारत संकल्प.. <<     BIG NEWS : मासूमों की आड़ में हो रहा था नशे का.. <<     KHABAR : कांग्रेसियों ने भोपाल नगर निगम दफ्तर.. <<     KHABAR : जिला न्यायालय में शुरू हुआ चिकित्सा कक्ष,.. <<     KHABAR : पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन ने पुलिस सुरक्षा.. <<     KHABAR : महेश्वर में अहिल्या घाट की 80 फीट ऊंची.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2026, 4:17 pm
KHABAR : महेश्वर में अहिल्या घाट की 80 फीट ऊंची दीवार से महिला ने लगाई छलांग, मौत, घटना से मचा हड़कंप, पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-

महेश्वर (खरगोन)। महेश्वर के प्रसिद्ध अहिल्या घाट पर गुरुवार सुबह करीब 9रू30 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 45 वर्षीय महिला ने किले की लगभग 80 फीट ऊंची दीवार से छलांग लगा दी। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही महेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान लक्ष्मीबाई (45), पति हरभजन सिंह, निवासी अंबेडकर वार्ड क्रमांक-8, महेश्वर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के बेटे और बेटी अस्पताल पहुंच गए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतका के पति हरभजन सिंह मध्य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड में कार्यरत हैं।

महेश्वर पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच के आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है और महिला द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE