ऊन (खरगोन)। थाना ऊन क्षेत्र के बाजार चौक निवासी 19 वर्षीय विनय पिता अनिल वास्कले बीते 30 जुलाई 2026 की रात करीब 10ः30 बजे कमोदवाड़ा और गंधवाड़ के बीच स्थित पुलिया पर पानी के तेज बहाव में बह गए थे। घटना के बाद से लगातार तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को विनय वास्कले के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल थाना ऊन को सूचना दें।
संपर्क नंबर
9479995052
9827070271
7049131475