गरोठ। गरोठ में कथित लव जिहाद के एक मामले को लेकर सर्व हिंदू संगठन एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को थाना परिसर का घेराव कर प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच एवं शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
मौके पर एसडीओपी विजय कुमार यादव एवं थाना प्रभारी बलबीर सिंह यादव उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया और मामले में नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रशासन द्वारा 24 घंटे के भीतर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद संगठन ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच कानून के प्रावधानों के तहत की जाएगी तथा तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।