चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का जन्मदिन गुरुवार को जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा सेवा और सद्भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गौसेवा, श्रमदान तथा मदरसे में कुरानखानी का आयोजन कर उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की दुआ की गई।
शहर अध्यक्ष नवाब खान ने बताया कि जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार के नेतृत्व में मोक्षधाम स्थित गौशाला में गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर समाजसेवा का संदेश दिया।
इससे पूर्व सुबह मदरसे में कुरानखानी का आयोजन किया गया, जिसमें इमरान प्रतापगढ़ी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की दुआ की गई।
कार्यक्रम में प्रदेश संयुक्त सचिव मोहसीन खान, प्रदेश कॉर्डिनेटर मुद्दसर पठान, जिला संगठन महामंत्री रफीक खान, जिला प्रवक्ता फारूख नीलगर, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट तनवीर खान, शहर अध्यक्ष नवाब खान, जिला महासचिव शाहिद खान, जावेद खान, खुसरो कमाल, शरीफ खान, जिला सचिव अब्दुल रशीद, अली अब्बासी, सलीम, अमजद लाला, इकबाल खान, कामील खान, अनवर, परवेज खान, वसीम, आलम, मोहम्मद हुसैन, मोईनुद्दीन, मुस्तफा, जीवन, मुश्ताक अब्बासी, आसीफ अब्बासी, सरवर खान, शहजाद अब्बासी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।