BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2026, 7:49 pm
NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद, कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता और बूथ मजबूती का संदेश, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा- ढाई वर्षों में चित्तौड़गढ़ विधानसभा में विकास के नए आयाम स्थापित हुए, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार ने व्यापक सुधार, जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार तथा विकास की अनेक नई पहल शुरू की हैं, जिनका लाभ आमजन तक पहुंच रहा है।

विधायक आक्या सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के भदेसर मंडल की बैठक में धनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाड़री ने की। इस अवसर पर प्रदेश प्रकोष्ठ सह प्रभारी श्रवण सिंह राव, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री कृष्णपाल सिंह चुंडावत, जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रूद, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ तथा विधानसभा विस्तारक शिवम बैरागी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मंडल अध्यक्ष हीरालाल रायका ने बताया कि बैठक में आगामी स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में बूथ प्रबंधन, वार्ड संगठन विस्तार, चुनाव संचालन एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से मंथन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पवन आचार्य ने किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका, तेजपाल रेगर, दिनेश गर्ग, भोपाल सिंह गौड़, अर्जुन रायका, सुरेश जैन, मोहनलाल धाकड़, रघुवीर सिंह, भोपाल सिंह राव, देवीलाल, रमेशचंद्र बसेर, भैरूलाल, शंकर मूंदड़ा, जयराज धाकड़, कुलदीप सिंह शक्तावत, वीरेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, कन्हैयालाल, सोसर जाट सहित भदेसर मंडल के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE