छोटीसादड़ी। कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नगर कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ, छोटीसादड़ी की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा तथा कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष ममता भूपेश एवं चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष एडवोकेट राकेश घारू की सहमति से कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
नई कार्यकारिणी में मदनलाल खटीक को नगर अध्यक्ष बनाया गया है। संगठन महामंत्री, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सचिव, सदस्य, प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया प्रभारी सहित कुल 49 कार्यकर्ताओं को विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इन्हें मिली प्रमुख जिम्मेदारियां-
नगर अध्यक्ष मदनलाल खटीक एवं संगठन महामंत्री दिनेशचंद्र खटीक को नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर प्रेमचंद मोहिल, राहुल यादव, श्यामलाल यादव, कालूसिंह यादव, छोटेलाल यादव, विजय सिंह यादव, कमलेश यादव, कन्हैयालाल जटिया, नागेश रैगर एवं पारसमल खटीक को जिम्मेदारी दी गई है।
महासचिव पद पर सुनील रैगर, कमलेश गुजराती, मुकेश यादव, लक्ष्मीनारायण यादव, विक्रम मोहिल, अनिल मेघवाल, श्यामलाल जटिया, शंभुलाल खटीक, राकेश यादव एवं चैनसुख यादव को नियुक्त किया गया है।
कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संजय जटिया को दी गई है, जबकि सचिव पद पर कैलाश यादव, प्रकाश यादव, अरुण यादव, निलेश खटीक, मुकेश जटिया, महेश यादव, सोनू गांचा, सूरज यादव एवं कैलाश जटिया को नियुक्त किया गया है।
प्रवक्ता पद पर मुकेश यादव एवं अरविंद खटीक, जबकि सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में कन्हैयालाल यादव एवं पुखराज मोहिल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा बंशीलाल खटीक, सोहनलाल खटीक, भागचंद खटीक, ओमप्रकाश यादव, बहादुर सिंह यादव, धारासिंह यादव, भागीरथ खटीक, मनोहरलाल यादव, मुन्नालाल यादव, हरिनारायण यादव, नक्षत्रमल खटीक, मनोहरलाल खटीक एवं सोहनसिंह यादव को कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है।
नवीन कार्यकारिणी के गठन के साथ संगठन को गांव, वार्ड एवं बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।