शहडोल। जयसिंह नगर शासकीय महाविद्यालय जयसिंह नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन कर महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद के अध्यक्ष सुशीला शुक्ला रही कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र द्विवेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को वृक्षों के महत्व के संबंध में समझाया गया एवं वृक्षों की रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का परम कर्तव्य बताया गया नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृक्ष को रोपित कर विद्यार्थी को ग्लोबल वार्मिंग से बचने का संदेश दिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग के कारण पूरे विश्व का तापमान बढ़ रहा है। जिससे वर्षा प्रभावित हो रही है अधिक से अधिक वृक्ष रोपित कर ग्लोबल वार्मिंग को कम किया जा सकता है कार्यक्रम में डॉ धर्मेंद्र द्विवेदी द्वारा वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला गया कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदेश शुक्ला उर्फ राजा कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं पूर्व नगर परिषद के उपाध्यक्ष चक्रधारी प्रसाद शुक्ला उर्फ बाबू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र द्विवेदी महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।