बागली। विश्व आदिवासी दिवस पर बागली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आदिवासी समाज द्वारा यह दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। बुधवार के दिन बागली तहसील मुख्यालय पर विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग एकत्रित हुए इसी दौरान सतवास क्षेत्र एवं धाराजी क्षेत्र में भी आदिवासी समाज जनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां पर आदिवासी समाज द्वारा भव्य रैलियां निकाली गई उक्त कार्यक्रम में बागली विधायक पहाड़सिंह कन्नोजे भी सम्मिलित हुए। वह समाज जनों के साथ डीजे पर झुमते हुए नजर आए।
बागली नगर में कृषि मंडी परिसर से पूरे बागली नगर में 5 से अधिक डीजे के साथ आदिवासी वेशभूषा एवं अपनी परंपराओं का निर्माण करते हुए सम्मिलित हो कर भव्य रैली निकाली गई। रैली का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रैली का समापन मंडी परिसर किया गया इस दौरान सभा का आयोजन किया गया जिसमें समाज से जुड़े कहीं विषय पर चर्चा हुई।