तराना। नगर में बुधवार को विश्व आदिवासी दिवस पर चल समारोह का आयोजन हुआ तराना नगर में पहली बार विश्व आदिवासी दिवस को भव्य रूप से मनाया गया तराना नगर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रो से सर्व आदिवासी समाज द्वारा बुधवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण से यात्रा का शुभारंभ हुआ शुभारंभ के पूर्व पूजा-अर्चना कर डीजे ढोल ओर बेंड की धुन पर पारम्परिक नृत्य करते हुए हाथों में तीर कमान, गोपन सहित समाज के झंडे लिए विशाल चल समारोह निकाला गया। यह चल समारोह कृषि उपज मंडी से प्रारंभ होकर पेट्रोल पंप चौपाटी,नयापुरा,उतारा चौराहा,झंडा चौक, बस स्टैंड,महिदपुर नाका,नाचन बोर,होते हुए कृषि उपज मंडी पहुंचा चल समारोह का भारतीय जनता पार्टी,कांग्रेस पार्टी सहित कई सामाजिक संगठनों ने मंच बनाकर पुष्पवर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया जहां चल समारोह आम सभा के रूप में तब्दील हुआ। इसके बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।