BREAKING NEWS
BIG NEWS : मूंगफली के खेत में मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन.. <<     BIG NEWS : सावन के तीसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर.. <<     KHABAR : खरगोन में भक्ति भाव से मनाई नागपंचमी,.. <<     KHABAR : दंत चिकित्सकों के लिए 13 लाख तक सुरक्षा कवर,.. <<     VIDEO NEWS: सावन में शिवभक्ति का सैलाब! मंदसौर से.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी की अनोखी पहल,.. <<     देशभक्ति के रंग में रंगा कार्यक्रम, बड़ी.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मार्ग,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में गूंजे देशभक्ति के तराने, हर.. <<     NEWS VIDEO: 165 फीट तिरंगे के साथ निकला देशभक्ति का.. <<     गुना से बाबा महाकाल के दरबार तक निकली भव्य.. <<     उज्जैन में करंट की अफवाह से मची भगदड़,.. <<     BIG NEWS : हथियारों के साथ भड़काऊ रील डालना पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में एमपी का.. <<     BIG NEWS VIDEO: नीमच में बैग खोलते ही उड़ गए होश! 10 किलो.. <<     जमुनिया रावजी से नीलकंठ महादेव तक निकली भव्य.. <<     KHABAR : 165 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली राष्ट्रपथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2023, 3:31 pm
BIG REPORT : दूदरसी का रेलवे अंडर ब्रिज बना लोगों की परेशानी का सबब, स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों का आए दिन हो रहा एक्सीडेंट, पढ़े बाल मुकुंद नागर की खबर

Share On:-

दूदरसी। नीमच से दारू गांव जाने वाले मार्ग पर दूदरसी के समीप बना रेलवे का अंडरब्रिज ने आने जाने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है ।इस ब्रिज को बनाते वक्त सबसे बड़ी भूल तो यह हो गई थी रेलवे से की ब्रिज को पार करते ही एक दम टर्न दे दिया गया इस अंधे मोड़ की वजह भी एक्सीडेंट का सबसे बड़ा कारण है और दूसरा सबसे बड़ा कारण यह है कि इस ब्रिज के समतल पर जबसे बना है सी सी उखड़ गई है और वहां पानी भरा रहता है इस वजह से आए दिन दोपहिया वाहन एक्सीडेंट के शिकार हो रहे हैं । विशेष कर वे नन्हे मुन्ने छोटे बालक जो धनेरिया कला और नीमच पड़ने जाते हैं वह सायकिल समेत गिर जाते हैं उनकी स्कूल की ड्रेस और किताबें गिली हो जाती है वे स्कूल नहीं जा पाती है उनकी पढ़ाई का नुक़सान हो रहा है लेकिन रेलवे विभाग जानते हुए भी कुंभकर्णी नींद सो रहा है।
नीमच से दूदरसी, भगवान पुरा खेड़ा दारू दारू गांव सेमार्डा की शालाओं में पढ़ाने के लिए जाने वाली अध्यापिकाएं भी इस ब्रिज में गड्ढा और उसमें भरे हुए पानी में उनका दो पहिया वाहन फिसल जाता है और वह चोटिल हो जाती है , कभी कभी तो वहां से गुजरने वाले लोग उनको उठाकर उनका वाहन बाहर निकाल कर उन्हें बचाते हैं ।
क्या रेलवे के रतलाम रेंज के डी आर एम इस मार्ग का अवलोकन कर इसे सुधारने का प्रयास करेंगे या फिर लोगों में फुट रहे गुस्सा का कोप भाजन बनेंगे । इस क्षेत्र की जनता ने इस समाचार के माध्यम से बताया है कि यदि शीघ्र ही इस अंडरब्रिज का सीसी रोड़ नहीं सुधरवाया तो हम सब नीमच रेलवे के ए ई एन का घेराव करेंगे और इस समस्या का समाधान करने का ज्ञापन सौंपेंगे।इस क्षेत्र की जनता ने नीमच जिले के जिलाधीश से भी इस समस्या को हल करने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE