नयागांव। श्री सांवरिया महावीर गौ रक्षा केंद्र नयागांव पर पक्षी प्रेमी मथुरालाल पाटीदार सकरानी (देवनारायण पक्षीदाना विहार जीरन ) वालो की प्रेरणा एवं लक्ष्मीनारायण पाटीदार दुदरशी (सचिव पाटीदार समाज धर्मशाला भादवा माता), मदनलाल धनगर (अध्यापक जीरन ), पक्षी प्रेमी गोपाल पाटीदार ( गुवाल तालाब), केशुराम पाटीदार (अध्यापक सकरानी), सोहनलाल छाजेड़ ( गौ प्रेमी नीमच ),सभी महानुभावों के मार्गदर्शन में सांवरिया पक्षी विहार की शुरुआत की। उपस्थित महानुभावों द्वारा गौ रक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना की एवं पक्षियों के लिए दाना, पानी की व्यवस्था की शुरूआत की। पक्षी विहार निरंतर चलता रहे उसके लिए भी सुझाव दिए गए। गौ रक्षा केंद्र के संस्थापक/अध्यक्ष स्वामी गो शरणानंद महाराज, उपाध्यक्ष अनील चौधरी, सचिव हौसला प्रसाद मिश्रा, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह चंद्रावत द्वारा सांवरिया पक्षी विहार’ की शुरुआत की प्रशंसा की। संस्था के कर्मचारी अजय पाटीदार, मुकेश धनगर, नानालाल जैन, प्रभुलाल, गोपाल आदि भी उपस्थित थे।