गुना। सन्त शिरोमणि रविदास मंदिर निर्माण हेतु 25 जुलाई 12 अगस्त तक प्रदेश स्तर पर निकल जा रही हैं। गुना से रूठियाई, पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। रुठियाई की युवा मंडल द्वारा चरण पादुकोण की पूजन एवं संत रविदास जी के चरणों में पुष्प अर्पित करते हुए नितिन शर्मा ने बताया कि बड़ी गौरव का विषय है कि 100 करोड़ की लागत से बनने वाले इस भव्य मंदिर में भगवान संत रविदास जी के चरणों से हमें पुण्य अर्जित हो रहा हैं। इस अवसर पर रुठियाई मंडल के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।