BREAKING NEWS
BIG NEWS : मूंगफली के खेत में मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन.. <<     BIG NEWS : सावन के तीसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर.. <<     KHABAR : खरगोन में भक्ति भाव से मनाई नागपंचमी,.. <<     KHABAR : दंत चिकित्सकों के लिए 13 लाख तक सुरक्षा कवर,.. <<     VIDEO NEWS: सावन में शिवभक्ति का सैलाब! मंदसौर से.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी की अनोखी पहल,.. <<     देशभक्ति के रंग में रंगा कार्यक्रम, बड़ी.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मार्ग,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में गूंजे देशभक्ति के तराने, हर.. <<     NEWS VIDEO: 165 फीट तिरंगे के साथ निकला देशभक्ति का.. <<     गुना से बाबा महाकाल के दरबार तक निकली भव्य.. <<     उज्जैन में करंट की अफवाह से मची भगदड़,.. <<     BIG NEWS : हथियारों के साथ भड़काऊ रील डालना पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में एमपी का.. <<     BIG NEWS VIDEO: नीमच में बैग खोलते ही उड़ गए होश! 10 किलो.. <<     जमुनिया रावजी से नीलकंठ महादेव तक निकली भव्य.. <<     KHABAR : 165 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली राष्ट्रपथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2023, 5:06 pm
KHABAR : नीमच में गूंजा मणिपुर में शांति बहाल करो का नारा , सर्व आदिवासी समाज ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को बताया समाज की ताकत, दिवंगत को दी श्रद्धांजलि, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सर्व आदिवासी समाज की उपस्थिति में विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में मनासा रोड स्थित सबरी आश्रम पर एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदिवासी मजदूरों द्वारा तख्तियों के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। तख्तियों पर मणिपुर में शांति बहाल करो, बहाल करो। आदिवासियों पर अत्याचार करना बंद करो, बंद करो। आदि स्लोगन लिखे थे। जय जोहार का नारा है, भारत देश हमारा है। आदि नारे लगाते हुए
माता शबरी आश्रम में समीक्षा बैठक सभा  में युवाओं ने जनजागरूकता के नारे लगाये गए।   सुरेश तावड़े ने कहा कि आदिवासियों की ताकत देखकर देश का राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू को बनाया गया।आदिवासी अब जागरुक हो गया है प्रदेश का मुख्यमंत्री भी आदिवासी ही बनना चाहिए। जंगल और जमीन का मालिक आदिवासी है 122 देश में आदिवासी परिश्रम करते हैं।आदिवासी बचेंगे तो मानव जाति और संस्कृति बचेगी आदिवासियों पर अत्याचार बंद होना चाहिए।  
राहुल सोनगरा डीएम ने कहा कि टांटिया भील बिरसा मुंडा झलकारी बाई जैसे महापुरुषों के बताए उपदेशों पर चले तो समाज की एकता मजबूत होगी। बद्री लाल मुनिया ने कहा कि अत्याचार अब बर्दाश्त नहीं होगा संघर्ष जारी रहेगा बांणदा बांध का विरोध होगा। अधिकारों के लिए संघर्षजारी रहेगा
अंबा लाल भील ने कहा कि समाज में शिक्षा की जागृति लाना होगी तभी समाज का विकास होगा। पार्षद दुर्गेश भील ने कहा कि समाज विकास के लिए समय-समय पर नगर पालिका से जो भी आवश्यकता होगी सहयोग करवाएंगे। आर्केस्ट्रा रंगमंच कलाकार विजय चौहान ने नाना पाटेकर सहित अनेक फिल्म अभिनेताओं की हुबहू आवाज में देशभक्ति का संदेश दिया ।कालू भाबर ने कहा कि संवैधानिक दायरे में संघर्ष जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में  सुरेश तावड़े, पूर्व सरपंच राधेश्याम भील, जनपद सदस्य सदुबाई मांगीलाल भील हरनावदा, अंबालाल दायमा, यशवंत झांझरवाडा राकेश हरनावदा पप्पू लाल दलपतपुरा, अरविंद डामोर, श्याम गुणराद भगत भगोरा , विराम सुराहा,विजय चौहान, हरनावदा,नेवड़ सरपंच गोपीलाल रामचंद्र मिस्त्री धारणा , लालजी हिंगोरिया सुधीर मसक,जीरन, प्रहलाद चड़ैल, राहुल सोनगरा ,कालू भील ,हरीश रावन डंडी,लक्ष्मण खटिया, रतनलाल दूधी खेड़ा, राजकुमार खराड़ी राजू बड़ेरा पालरी,राजेंद्र चौहान, युवा अध्यक्ष नानूराम भील, लालचंद भील हरनावदा, राहुल भील सरवानिया महाराज,पवन भूर, सुमित बारिया,  गोपाल भूरिया, कारूलाल खराङी, राजेन्द्र चौहान,  राजू बडेरा, राज मण्डोतिया,  लछमण खाटकी, कालू भाबोर, पार्षद दुर्गेश भील,राहुल सोनीगरा आकाश अध्यक्ष कालु लाल खराड़ीआदि ने आदिवासियों को शिक्षित करने के लिए प्ररित किया।  आदिवासियों पर हो रहे देश भर में अत्याचार को लेकर चिंतित करने वाले उद्बोधन दिया।  मांग पत्र का वाचन रोहित राणा जीरन ने किया।  
इसअवसर पर 8 वर्षीय बालिका आलिया भाटिया ने घ्कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती काव्य रचना प्रस्तुत की।महाविद्यालय की छात्रा रीना बवेरिया ने समाज विकास के लिए अनुशासन शिक्षा बाल विवाह जैसी कुरीतियां संविधान का अध्ययन ऐसे विषयों के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन राहुल राणा ने किया तथा आभार प्रकट बद्रीलाल मुनिया ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE