BREAKING NEWS
BIG NEWS : मूंगफली के खेत में मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन.. <<     BIG NEWS : सावन के तीसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर.. <<     KHABAR : खरगोन में भक्ति भाव से मनाई नागपंचमी,.. <<     KHABAR : दंत चिकित्सकों के लिए 13 लाख तक सुरक्षा कवर,.. <<     VIDEO NEWS: सावन में शिवभक्ति का सैलाब! मंदसौर से.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी की अनोखी पहल,.. <<     देशभक्ति के रंग में रंगा कार्यक्रम, बड़ी.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मार्ग,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में गूंजे देशभक्ति के तराने, हर.. <<     NEWS VIDEO: 165 फीट तिरंगे के साथ निकला देशभक्ति का.. <<     गुना से बाबा महाकाल के दरबार तक निकली भव्य.. <<     उज्जैन में करंट की अफवाह से मची भगदड़,.. <<     BIG NEWS : हथियारों के साथ भड़काऊ रील डालना पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में एमपी का.. <<     BIG NEWS VIDEO: नीमच में बैग खोलते ही उड़ गए होश! 10 किलो.. <<     जमुनिया रावजी से नीलकंठ महादेव तक निकली भव्य.. <<     KHABAR : 165 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली राष्ट्रपथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2023, 6:50 pm
KHABAR : अमृत महोत्सव के अंतर्गत किया पौधा रोपण, 75 पौधे परिसर में लगाकर वाटिका का निर्माण एवं संरक्षण किया जाएगा, पढे़ खबर

Share On:-

देवास। महारानी पुष्पमाला राजे पवार शासकीय कन्या महाविद्यालय देवास की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश अभियान क्रियान्वित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत परिसर में अमृत वाटिका निर्माण हेतु गुरुवार को वृहद स्तर पर प्राचार्य डॉ भारत सिंह गोयल के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया।


शासन के निर्देशानुसार इस अभियान के अंतर्गत 75 पौधे परिसर में लगाकर वाटिका का निर्माण एवं संरक्षण किया जाना है। परिसर में अशोक, नीम, करंज, पीपल, शीशम, पारस पीपल आदि पौधों का रोपण किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रथम दिवस स्टाफ तथा छात्राओं द्वारा परिसर में अशोक के वृक्ष रोपित किए गए। प्राचार्य डॉ. गोयल ने छात्राओं को वृक्षारोपण एवं वर्ष भर वृक्षों के संरक्षण हेतु प्रेरित करते हुए वृक्षों के महत्व को रेखांकित किया।


हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत छात्रों को तिरंगा संहिता का पालन करते हुए अपने घरों पर तिरंगा अनिवार्यतः फहराने हेतु आवाहन किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनीता भाना ने छात्राओं से कहा कि वे न केवल परिसर में अपितु अपने घरों के आसपास भी वृक्षारोपण कर उनका संरक्षण करें। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हर घर तिरंगा अभियान हेतु जनमानस निर्माण करने के लिए विशाल रैली का आयोजन किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE