BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में बंद रहेगी.. <<     ब्यौहारी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी.. <<     KHABAR : दतिया में मोहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन एपिसोड का असर, एमपी.. <<     KHABAR : ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना.. <<     BIG NEWS : महाकाल की तर्ज पर रतलाम में बनेगा कालिका.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजयोग तपस्या कार्यक्रम में गूंजा शांति.. <<     'मालवा की द्वारका' में आस्था का सैलाब, भव्य कलश.. <<     KHABAR : मालवा की द्वारका में भक्ति का महासागर,.. <<     लिधौरा मारपीट मामले में लोधी समाज का.. <<     BIG NEWS : एमपी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट, 5.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पावटी में कांग्रेस पंचायत कमेटी का गठन,.. <<     छतरपुर में अवैध हथियारों का बड़ा भंडाफोड़,.. <<     NEWS : आयकर विभाग में उत्साह के साथ मनाया गया.. <<     खरगोन में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ नीट.. <<     खरगोन में अकीदत और उत्साह के साथ मना हजरत.. <<     KHABAR : सनातन बोर्ड संरक्षण समिति बनाने की मांग,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2023, 4:07 pm
BIG NEWS : नीमच जिले में रक्तदान महा अभियान का आयोजन, जिलाधीश जैन व पुलिस अधीक्षक तोलानी सहित कई आला अधिकारियों ने पीड़ित मानवता की खातिर रक्तदान, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में शनिवार को वृहद स्तर पर रक्तदान महा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जिले में 32 स्थान पर रक्त दान करने के लिए केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों का नाम देश के वीर सपूतों के नाम पर रखा गया है। आपको बता दें कि इस महा अभियान को सफल बनाने के लिए विगत 1 माह से जिला प्रशासन कई तरह की गतिविधियां कर रहा था, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जा सके।

अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर स्थापित केंद्रों पर बड़ी संख्या में रक्त दाता रक्तदान करने पहुंच रहे हैं। इस अभियान में 5000 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि रक्तदान के लिए जिले में करीब 11 हजार लोगों ने अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया है। उम्मीद जताई जा रही हैं कि लक्ष्य से भी अधिक लोग जिले में रक्तदान करेंगे। वहीं इस ऐतिहासिक पल को वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज करने के लिए एक टीम भी आई हुई है। जो देर शाम तक प्राप्त होने वाले आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा करेगी।

कलेक्टर दिनेश जैन ने किया रक्तदान-
वहीं, जिले के कलेक्टर दिनेश जैन ने भी दिगंबर जैन मांगलिक भवन नीमच स्थित रक्तदान कैंप पर पहुंचकर रक्तदान किया। लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने नजदीकी केंद्र पर पहुंचकर रक्तदान करें। उधर, नीमच एसपी सूरज कुमार वर्मा एडीएम नेहा मीणा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी माहेश्वरी भवन स्थित रक्तदान शिविर पर पहुंचकर रक्तदान किया।

रक्तदान महादान अभियान के तहत नीमच विकासखंड में 10 और मनासा विकासखंड में 8 जावद विकास खण्ड में 14 स्थान पर रक्त संग्रहण के लिए केंद्र स्थापित किए गए हैं। इस महाभियान के लिए प्रदेश के 12 जिलों से रक्त संग्रहण के लिए मेडिकल टीम आई हुई है। केंद्र पर रक्तदाताओं की सुविधा के लिए नाश्ते पानी की व्यवस्था भी कई सामाजिक संगठनों के द्वारा की गई है। इतना ही नहीं प्रत्येक रक्तदाता को प्रोत्साहन ओर स्मृति स्वरूप की चेन, सर्टिफिकेट ओर गमले सहित पौधा भेंट किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE