BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में बंद रहेगी.. <<     ब्यौहारी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी.. <<     KHABAR : दतिया में मोहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन एपिसोड का असर, एमपी.. <<     KHABAR : ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना.. <<     BIG NEWS : महाकाल की तर्ज पर रतलाम में बनेगा कालिका.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजयोग तपस्या कार्यक्रम में गूंजा शांति.. <<     'मालवा की द्वारका' में आस्था का सैलाब, भव्य कलश.. <<     KHABAR : मालवा की द्वारका में भक्ति का महासागर,.. <<     लिधौरा मारपीट मामले में लोधी समाज का.. <<     BIG NEWS : एमपी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट, 5.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पावटी में कांग्रेस पंचायत कमेटी का गठन,.. <<     छतरपुर में अवैध हथियारों का बड़ा भंडाफोड़,.. <<     NEWS : आयकर विभाग में उत्साह के साथ मनाया गया.. <<     खरगोन में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ नीट.. <<     खरगोन में अकीदत और उत्साह के साथ मना हजरत.. <<     KHABAR : सनातन बोर्ड संरक्षण समिति बनाने की मांग,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2023, 4:28 pm
REPORT : गौधाम बालाजी मार्ग के सीसी रोड़ का भूमिपूजन सम्पन्न, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने कहा- जनता से किया प्रत्येक वादा पूरा करेंगे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में मनाये जा रहे विकास पर्व के अन्तर्गत 11 अगस्त, शुक्रवार को वार्ड क्र. 34 में गौधाम बालाजी पर विधायक दिलीप सिंह परिहार व नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा ने अन्य अतिथिगणों की उपस्थिति में 15 लाख की लागत से बनने वाले गौधाम बालाजी पहँुच मार्ग के सीसी रोड़ का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष रंजना करणसिंह परमाल, मुख्य नपा अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ, मंडल अध्यक्ष मोहनसिंह राणावत, भाजपा नेता सुनील कटारिया, नपा सभापति मनोहर मोटवानी, वंदना खण्डेलवाल, चौरसिया समाज अध्यक्ष मनोहर चौरसिया,  मीना-मनीष चौरसिया, मंडल महामंत्री रामगोपाल पाराशर, कृष्णा मेहरा व वार्ड पार्षद शारदा दीपक पाटनी भी मंचासीन थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व पार्षद विनित पाटनी के नेतृत्व में सभी अतिथियों को ढोल-ढमाके व आतिशबाजी के साथ कार्यक्रम स्थल लाया गया। इस अवसर पर विधायक परिहार ने कहा कि विकास पर्व वहीं मनाते हैं, जिन्होंने विकास किया है। भाजपा विकास करने में विश्वास करती है। बहिन स्वाति चौपड़ा के मार्गदर्शन में नगरपालिका ने 1 वर्ष के कार्यकाल में ढेरों विकास कार्य किये हैं और यह क्रम निरंतर जारी रहेगा। विधायक परिहार ने इस अवसर पर नीमच शहर में हुए विकास कार्यों, आगामी योजनाओं व शासन की योजनाओं की जानकारी दी। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष चौपड़ा ने कहा कि हम नीमच को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प लेकर कार्य कर रहे हैं। हम नीमच को ऐसा शहर बनायेंगे कि नीमच वासियों को गर्व होगा। जनता से किया गया एक-एक वादा हम पूरा करेंगे। लोक निर्माण सभापति मोटवानी ने कहा कि शहर में हो रहे विकास कार्य को कुछ विरोधी पचा नहीं पा रहे है और बेबुनियाद आरोप लगाकर विकास अवरूद्ध करने की कोशिश कर रहे हैं। किन्तु विकास का यह चक्र रूकने वाला नहीं है। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष मोहनसिंह राणावत, सुनील कटारिया आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विजय बाफना ने किया व आभार वार्ड पार्षद शारदा पाटनी ने व्यक्त किया। 

इस अवसर पर पूर्व पार्षद विनित पाटनी, मनोहर बारिया, रमेश सैन, अरूण सैनी, उमेश कल्याणी, नरेन्द्र अग्रवाल, राजेश जिन्दल, जितेन्द्रसिंह बॉबी, प्रदीप मारू, मनोहर बाकलीवाल, प्रबीत जैन, बसंत कोठिया, शैलेन्द्र गर्ग, अनुराग बंसल, चेतन सिंहल सहित अनेक वार्डवासी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE