नीमच। जिले में आज 12 अगस्त को रक्तदान महादान अभियान के तहत कई स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। माहेश्वरी भवन में आयोजित शिविर में समाजसेवी व भादवा मां के परम भक्त अशोक अरोरा ने भी पहुंचकर पीड़ित मानवता की खातिर रक्तदान किया। इस अवसर पर एसडीम ममता खेड़े सहित कई रक्त दाता तथा समाजसेवी एवं भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष दीपक नागदा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। जैसा विदित है कि आज नीमच जिले में रक्तदान का महा अभियान चल रहा है तथा हजारों की तादाद में अलग-अलग जगह रक्तदाता रक्तदान करने के लिए पहुंचे हैं।