नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में जिला फुटबाल संघ के सहयोग से राजेन्द्र प्रसाद स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस फुटबाल स्पर्धा के अंतर्गत 13 अगस्त रविवार को स्पर्धा का दूसरा सेमीफायनल मैच दोपहर 3 बजे ए यूनियन व नीमच केन्ट के बीच खेला जावेंगा। 14 अगस्त को अवकाश रहेगा। फायनल मैच 15 अगस्त को होगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए नपा की टुर्नामेन्ट समिति के सदस्य अरूण प्रजापति, शशि कल्याणी तथा डीएफए सचिव प्रमोद शर्मा ने बताया कि 13 अगस्त को दोपहर 3 बजे होने वाले मैच में अतिथि के रूप में पूर्व नपाध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, समाजसेवी कैलाश धानुका, जम्बुकुमार जैन, राजेन्द्र गर्ग (पप्पी सर), दीपक मोता, अनुराग बंसल, नवीन अग्रवाल (एमएक्स साल्वेक्स), संजय चौपड़ा, शैलेन्द्र गर्ग, मनीष पाटीदार, संजय गर्ग, कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर, मंडी व्यापारी संघ सचिव राजेन्द्र खण्डेलवाल, पूर्व पार्षद शंकर बंसल, सावंत सिंह चौहान, समीप चौधरी (पप्पू) उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
नगरपालिका परिषद्, नीमच व जिला फुटबाल संघ, नीमच ने समस्त फुटबाल प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने व स्पर्धा को सफल बनाने का अनुरोध किया है।