रतनगढ़। क्षेत्र के डीकेन, गुडाहोला भंवर देवी माताजी और नारसिंह माताजी में आज 12 गांव के धर्म प्रेमी सज्जनों द्वारा हवन किया गया। क्षेत्र में अच्छी वर्षा के लिए इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए 12गांव के धर्म प्रेमी महानुभावों द्वारा आज यज्ञ हवन किया गया। प्रदेश सरकार के उर्जावान यशस्वी केबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा पधारे और भंवरदेवी माताजी में 5 लाख के डोम की स्वीकृति और मोटर पंप की भी स्वीकृति मंत्री द्वारा दी गई। जिससे क्षेत्र वासियों में उत्साह है सभी ने मंत्री का आभार व्यक्त किया और पुर्व में भी बिजली की व्यवस्था मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा द्वारा की गई। इन सभी विकास कार्यों से क्षेत्र की जनता में अपार हर्ष हे। ओर सभी ने मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्याम काबरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र खींचा, जिला मंत्री सतीष व्यास, जनपद सदस्य मंगीलाल भील,सरपंच नीलिया अर्जुन जाट, सरपंच कुंडला उगमसिंह, सरपंच प्रवीण नागोरी, शंकर गुर्जर, नरेन्द्र पाटीदार, आइटी सेल संयोजक नितेश सेन, हुकमीचंद गोयल, प्रहलाद पाटीदार, दिनेश पाटीदार मालगढ़, छविराज नीलियां, प्रेम पाटीदार पनौली, ओम भुत दडोली , सोनू शर्मा निलिया सभी क्षेत्र वासी उपस्थित थे।