BREAKING NEWS
BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : वर्षाकाल से पहले प्रशासन सतर्क,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : कूनो नेशनल पार्क में चीता मित्रों से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमओ दुर्गा बामनिया का सफाई व्यवस्था पर.. <<     KHABAR : गंदे पानी और पेयजल शिकायतों पर सख्त हुईं.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही कमला देवी बंसल, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : अघोषित बिजली कटौती पर कांग्रेस का.. <<     दतिया में हत्याकांड को लेकर विरोध, कुशवाह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएसवी अग्रोहा भवन में आयोजित परिचर्चा.. <<     BIG NEWS : एमपी सहकारिता चुनाव, कांग्रेस ने अरुण.. <<     KHABAR : विशाल कुशवाहा हत्याकांड मामले में क्रॉस.. <<     BIG NEWS : सिविल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज तक नीमच की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती.. <<     KHABAR : राजस्व महा अभियान- धनेरियाकला में लगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2023, 4:35 pm
KHABAR : मप्र के कर्मचारियों को 35 साल की सेवा पर मिलेगा चतुर्थ समयमान वेतनमान, सरकार ने जारी किए आदेश, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में नियमित कर्मचारियों के हित में शिवराज सरकार ने पिछले दिनों बड़ा निर्णय लिया था। सरकार ने 35 साल की सेवा पूरी करने पर कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान देने का निर्णय लिया था। आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए। जानकारी के अनुसार इसका लाभ वेतन, महंगाई भत्ते और पेंशन में होगा। एक जुलाई 2023 से यह समयमान वेतन स्वीकृत किया गया है। इससे शासन पर 250 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

 

उल्‍लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस व्यवस्था को लागू करने सभी विभागों के समान संवर्गों के लिए सुनिश्चित करियर प्रोन्नयन योजना लागू करने की स्वीकृति दी गई। चतुर्थ समयमान वेतनमान मिलने से कर्मचारियों को दो से लेकर दस हजार रुपये तक लाभ होगा। प्रथम श्रेणी अधिकारियों को आठ से दस हजार, द्वितीय श्रेणी में छह से आठ हजार, तृतीय श्रेणी में दो से चार हजार और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दो हजार रुपये तक लाभ होगा।पेंशन में भी कर्मचारियों का चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ मिलेगा। प्रदेश में अभी तक कर्मचारियों को तृतीय समयमान वेतनमान की पात्रता थी, जबकि राज्य प्रशासनिक और वित्त सेवा के अधिकारियों को पांचवां समयमान वेतनमान दिया जा रहा है। राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को पांचवां समयमान वेतनमान देने की घोषणा मुख्यमंत्री ने भी की है। इसी कड़ी में सरकार ने कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान देने का निर्णय लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE