BREAKING NEWS
NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : वर्षाकाल से पहले प्रशासन सतर्क,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : कूनो नेशनल पार्क में चीता मित्रों से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमओ दुर्गा बामनिया का सफाई व्यवस्था पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2026, 6:04 pm
KHABAR : अघोषित बिजली कटौती पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायक घनघोरिया बोले-सुधर जाओ नहीं तो बिजली की तरह कर देंगे गोल, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। शहर में हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया है। कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान विधायक ने बिजली विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, “समय रहते सुधर जाओ, नहीं तो जैसे बिजली गोल करते हो, जनता तुम्हें वैसे ही गोल कर देगी।”


बिजली कटौती से बढ़ा जल संकट, टंकियां खाली
प्रदर्शन के दौरान विधायक लखन घनघोरिया ने आरोप लगाया कि अघोषित बिजली कटौती ने शहर में दोहरी मुसीबत खड़ी कर दी है। लगातार बत्ती गुल रहने के कारण नगर निगम की पानी की टंकियां समय पर नहीं भर पा रही हैं, जिससे पूरे शहर में भारी जल संकट खड़ा हो गया है। जनता भीषण गर्मी में पानी और बिजली दोनों के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है।


स्मार्ट मीटर यानी स्मार्ट तरीके से डकैती
बिजली बिलों और नए मीटरों पर हमला बोलते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा लगाए जा रहे ‘स्मार्ट मीटर’ कुछ और नहीं बल्कि जनता की जेब पर ‘स्मार्ट तरीके से डाका डालने’ का जरिया हैं। उन्होंने बिजली विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “यह विभाग सरकार के लिए सबसे ज्यादा कमाने वाला विभाग तो है ही, लेकिन साथ ही यह मध्य प्रदेश का सबसे भ्रष्ट विभाग भी बन चुका है। अपनी अवैध कमाई को चालू रखने के लिए विभाग के अधिकारी सालों-साल तक टेम्परेरी (अस्थायी) कनेक्शन चलाते रहते हैं और स्थाई कनेक्शन नहीं देते।


अधिकारी और कर्मचारी दफ्तरों से नदारद, फोन भी बंद
कांग्रेस ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जब जनता परेशान होकर बिजली दफ्तर पहुंचती है, तो वहां से कर्मचारी नदारद (गायब) मिलते हैं। जिम्मेदार बिजली अधिकारियों का रवैया इतना गैर-जिम्मेदाराना हो चुका है कि वे आम जनता तो दूर, जनप्रतिनिधियों के फोन तक उठाना जरूरी नहीं समझते।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE