BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2026, 6:27 pm
REPORT : वर्षाकाल से पहले प्रशासन सतर्क, गांधीसागर जलाशय क्षेत्र में बाढ़ को लेकर जारी किया अलर्ट, 27 ग्रामों के लिए दिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश, तटवर्ती गांवों में बाढ़ सुरक्षा तैयारियां तेज, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आगामी वर्षाकाल को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने गांधीसागर जलाशय के तटवर्ती ग्रामों में बाढ़ सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कार्यपालन यंत्री ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहते हुए संभावित बाढ़ की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

निर्देशों के अनुसार गांधीसागर जलाशय का जलस्तर 1300 फीट तक पहुंचने अथवा मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा, तूफान या अन्य प्राकृतिक आपदा की चेतावनी जारी किए जाने पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को टेलीफोन, विशेष वाहक अथवा अन्य त्वरित माध्यमों से तत्काल सूचना दी जाएगी।

विभाग ने जलस्तर 1312 फीट तक पहुंचने की स्थिति में डूब क्षेत्र में कृषि कार्य कर रहे किसानों एवं अन्य लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने की सूचना देने के निर्देश दिए हैं। वहीं जलस्तर 1312 से 1316 फीट तथा 1316 से 1320 फीट के बीच आने वाले तटवर्ती 27 ग्रामों के निवासियों को भी वर्षाकाल के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के लिए सार्वजनिक सूचना के माध्यम से अवगत कराया जाएगा।

जलस्तर 1310 फीट पहुंचने पर राजस्व विभाग के सहयोग से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा संभावित बाढ़ की स्थिति की जानकारी मंदसौर एवं नीमच के कलेक्टरों को उपलब्ध कराते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

कार्यपालन यंत्री ने सभी विभागीय एवं आबियाना कर्मचारियों को वर्षाकाल के दौरान अपने कार्यस्थलों पर उपस्थित रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE