खरगोन। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव और जयराम रमेश के खिलाफ एफआईआर का मामला तूल पकड़ने लगा है। चुनावी समय मे हुई एफआईआर दोनों दलों के लिये राजनीतिक मुद्दा बनता नजर आ रहा है। सोमवार को कॉंग्रेस विधायक रवि जोशी ने फिर आरोपो को दोहराते हुए कहा कि प्रदेश में न केवल 50% कमीशन वाली ही नही भ्रस्टाचार, घोटालों की सरकार है। भजापा के लोग रात-दिन झूठ बोलते हैं। लेकिन इन पर फआईआर नहीं होती है। धार में कारम डैम 300 करोड़ की लागत का बह गया। पटवारी घोटाला, पोषण आहार घोटाला जैसे तमाम घोटाले मध्यप्रदेश में हो गए। लगातार इसको लेकर हम लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। हम पर कितने ही झूठे प्रकरण दर्ज कर दे लेकिन हमारे नेता व हम कार्यकर्ता डरने वाले नही, हम पूरी ताक़त से प्रदेश की जनता के लिए 50% कमीशन वाली भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाते रहेंगे व 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकर को जड़ से उखाड़ फेकने का संकल लेते है। जनता की अदालत में भाजपा के झूठ, घोटाले, कमीशनबाजी का हिसाब होगा।