सीहोर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2023 को पीएम पोषण अन्तर्गत विशेष भोज का आयोजन लक्षित शालाओ मे किये जाने के लिए आवश्यक निर्देश दिये गये है। इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष तिवारी ने जिला परियोजना समन्वयक, एसएसए को निर्देश जारी कर कहा कि शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक शाला रफीकगंज मे विशेष भोज का आयोजन किया जाना है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण विभागके मंत्री हरदीप सिंह डंग एवं अन्य गणमान्य अतिथि व जिले के अधिकारीगण शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक शाला रफीकगंज विकासखण्ड सीहोर मे विशेष भोज मे सम्मिलित होगे।