नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में ई-जनसुनवाई करते हुए नीमच जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत बोरदिया कलां, धामनिया, बरूखेडा, जावी एवं पालसोडा के ग्रामीणों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद कर उनकी समस्याएं सुनकर संबंधित जिला अधिकारियों को उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अतिरिक्त सीईओ अरविंद डामोर एवं अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।