रतलाम। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा फहराने के प्रति स्कूली बच्चों ने आज सोमवार को तिरंगा यात्रा निकालकर जागरूकता का संदेश दिया। स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लहराते हुए गांव के मुख्य मार्गों से होकर रैली के रूप में निकले इस दौरान भारत माता के जयकारों से मुख्य मार्ग गुंजायमान रहे। उसी के चलते आज सरसी में एकीकृत शासकीय माध्यमिक उच्चतर विद्यालय महावीर कान्वेंट स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर सहित आदि के छात्र छात्राओं के द्वारा आज बड़े पैमाने पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें 1500 से अधिक छात्र छात्राओं को घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य तिरंगे के महत्व को हर नागरिक को बताना है। तिरंगा रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर गांव के प्रमुख मार्गों में पहुंची और वापस विद्यालय परिसर में ही रैली का समापन किया गया। तिरंगा यात्रा रैली के दौरान लोगों के मन में राष्ट्र के प्रति राष्ट्रीयता की भावना को जगाने के लिए रैली निकाली गईं। इस यात्रा के दौरान भारत माता के जयघोषों से आमजन को देशभक्ति का संदेश दिया तथा तिरंगे के प्रति अटूट आस्था व सम्मान को जागृत किया इस दौरान ग्राम पंचायत सरसी के सरपंच उप सरपंच पंच एवं ग्रामीण जन तथा सभी स्कूलों के टीचर रेली में मौजूद रहे।