मंदसौर। लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता ने मंदसौर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस पर अपनी शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि हमारा देश अब विकास की राह पर है। देश का परिदृश्य बदल रहा है। देश को विकास की ऊचाईयों तक ले जाने के लिये हम सब भी सहभागी बनें। उन्होंने सभी से अपने-अपने क्षेत्र में पूरी क्षमता से काम कर देश की तरक्की में अपना योगदान देने की अपील की है।