BREAKING NEWS
BIG NEWS : जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, आरोपियों ने 62.. <<     KHABAR : नाना महाराज जन्मोत्सव पर पार्थिव शिवलिंग.. <<     KHABAR : राजाराम बारोड बने श्रमजीवी पत्रकार संघ.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में ‘युवा गर्जना-2026’ में दिखा.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेगा.. <<     9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2023, 6:34 pm
KHABAR : सावन के छठवें सोमवार को महाकाल की सवारी धूमधाम से निकली, घटाटोप स्वरूप में दिए दर्शन, प्रजा ने किया राजा का स्वागत, पढ़े यश असावरा की खबर

Share On:-

उज्जैन। आज सावन के छठवें सोमवार को बाबा महाकाल की  छठवीं सवारी धूमधाम के साथ निकाली गई। राजाधिराज बाबा महाकाल चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में विराजित होकर प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले। आज बाबा महाकाल ने अपने भक्तों को घटाटोप स्वरुप में दर्शन दिये। वही आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की ओर सवारी में शामिल हुए।
 

सावन भादो मास में भूत भावन बाबा महाकाल की सवारी निकाले जाने की परंपरा अनादि काल से चली आ रही है । इसी परंपरा के चलते आज सावन के छठवें सोमवार को भगवान महाकाल की सवारी निकाली गई । अपराहन 4 बजे मंदिर के सभा  मंडप में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ ने बाबा महाकाल की पूजा अर्चना कर पालकी  को कांधा देकर महाकाल को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। इस दौरान मंदिर के मुख्य द्वार पर पुलिस टुकड़ी द्वारा महाकाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद राजाधिराज चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में सवार होकर राजसी ठाठ बाट के साथ प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले । आज  बाबा महाकाल ने अपने भक्तों को घटाटोप स्वरूप में दर्शन दिये। वही हाथी पर मन महेश , गरुड़ रथ पर शिव तांडव , नंदी रथ पर उमा महेश  और डोल रथ पर होलकर स्टेट के मुखारविंद विराजित होकर निकले तो श्रद्धालुओं ने अपने  राजा के स्वागत में फूल बसाकर पलक पावडे बिछा दिए । वही सवारी के रामघाट पहुंचने पर बाबा महाकाल का शिप्रा के पवित्र जल से अभिषेक कर पूजा अर्चना की गई । तत्पश्चात सवारी अपने परंपरागत मार्ग गणगौर दरवाजा ढाबा रोड गोपाल मंदिर और पटनी बाजार होते हुए पुनः महाकाल मंदिर पहुंची । वहीं स्वतंत्रता दिवस के चलते 1 दिन पहले ही आज सवारी में श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला और पूरे सवारी मार्ग पर हजारों श्रद्धालु हाथों में तिरंगा झंडा लिए खड़े हुए थे । सवारी में घुड़सवार पुलिस दल, पुलिस टुकड़ी और, पुलिस बैंड के अलावा भजन मंडलिया शामिल हुई । सवारी मार्ग के दोनों और लाखों श्रद्धालु बाबा महाकाल की एक झलक पाने के लिए घंटो से जमे हुए थे । इधर पूरे सवारी मार्ग पर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE