भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 77वें स्वतंत्रता दिवस की सभी प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा आइये, आजादी के इस महान पर्व को हम एकजुट होकर मनाएं एवं अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को और भी सशक्त एवं समृध्द बनाएं। मां भारती की रक्षा एवं देश की आजादी में अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि प्रणाम।