BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 15, 2023, 9:56 am
KHABAR : रतलाम में देर रात जैन तीर्थ में अतिक्रमण के विरोध में समाज ने थाने का घेराव किया, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। शहर के करमदी जैन तीर्थ (ऋषभदेव केसरीमल जैन श्वेतांबर पेढ़ी) परिसर में कुछ लोगों द्वारा लोहे का गार्डर (पोल) लगाने के मामले को लेकर जैन समाज के लोगों में रोष फैल गया। बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सोमवार रात करीब 10 बजे माणक चौक थाना पहुंचकर थाने का घेराव कर दिया। करीब दो घंटे वे नारेबाजी कर प्रदर्शन करते रहे। उनकी मांग थी कि वहां से तत्काल अतिक्रमण हटाया जाए और जिन लोगों ने समाज के लोगों के साथ विवाद किया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसपी कलेक्टर के आश्वासन के बाद रात करीब 11:45 बजे प्रदर्शन समाप्त किया गया। समाज के लोगों ने बताया कि जैन तीर्थ काफी पुराना है और उसी परिसर में एक हनुमानजी का मंदिर बना हुआ है। वहां कुछ लोगों द्वारा रविवार को गड्ढा खोदकर लोहे का बड़ा पोल लगाया गया हैं। जब समाज के लोगों ने इसका विरोध किया तो वे विवाद करने लगे। रविवार को ही पुलिस व प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी गई थी लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

 

सोमवार को उन लोगों ने पोल खड़ा कर दिया। जब रात करीब आठ बजे समाज के कुछ लोग वहां पहुंचे तथा पोल हटाने का कहने लगे तो वे विवाद करने लगे। खबर फैलने पर समाज के लोगों में रोष फैल गया और वे थाने पहुंचे। उनका कहना था कि प्रशासन अगर पहले ही कार्रवाई कर देता तो प्रदर्शन की नोबत नही आती।

 

पहले एएसपी राकेश खाखा थाने पर पहुंचे और जैन समाज के लोगों से चर्चा की। इस दौरान व्यवस्थापक अंकुर जैन, समाजसेवी मुकेश जैन, अशोक जैन लाला आदि ने उनसे चर्चा कर उन्हें घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद एसपी राहुल कुमार लोढ़ा व कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी भी थाने पर पहुंचे और समाजजनों से चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया कि पूरे मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

पहले राजस्व विभाग की तरफ से वहां जिन लोगों ने अतिक्रमण किया है उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा। समाज के लोगों का कहना था कि आज ही वहां से अतिक्रमण हटाया जाए इस पर कलेक्टर व एसपी ने कहा कि रात का समय है तथा कल 15 अगस्त है। 24 घंटे के अंदर समस्या का निराकरण कर दिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE