BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 15, 2023, 10:04 am
KHABAR : स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर शौर्य स्मारक में आमजन के लिए प्रवेश निश्शुल्क रहेगा, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। शहर में प्रतिदिन सांस्‍कृतिक, सामाजिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। मंगलवार 15 अगस्त को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी। 

 

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में गोंड समुदाय के चित्रकार यशवंत धुर्वे के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। इसे सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक देखा जा सकता है।धुर्वे के चित्रों में पशु-पक्षी, पेड़-पौधे एवं जंगली जानवरों की झलक प्रमुखता से दिखाई देती है।

 

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में अगस्त के प्रादर्श के रूप में उडुपी, कर्नाटक के लोक समुदाय से संकलित लकड़ी पर बनी बाघ की मूर्ति चिराटे को दर्शकों के अवलोकन हेतु प्रदर्शित किया गया है।इसे सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक देखा जा सकता है।

 

चाइल्ड राइट्स आब्जर्वेटरी मप्र द्वारा बच्चों के अधिकारों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए एक न्यूजलेटर का प्रकाशन किया जा रहा है। "बाल अधिकार मानीटर" नामक इस न्यूजलेटर का लोकार्पण संस्था के शिवाजी नगर स्थित कार्यालय में सुबह 11:30 होगा, जिसमें बच्चे, समाज सेवी, शिक्षक और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहेंगे।

 

स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर शौर्य स्मारक में आमजन के लिए प्रवेश निश्शुल्क रहेगा। यहां शाम चार बजे सैन्य बैंड की प्रस्तुति होगी।मंगलवार को मुक्ताकाश मंच पर फिल्म प्रदर्शन नहीं होगा।

 

सोशियो कल्चरल सोसाइटी द्वारा चित्रगुप्त समाज मंदिर परिसर, जवाहर चौक के सभागार में मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित नाटक पंचपरमेश्वर का मंचन किया जाएगा।नाटक निर्देशन विभा श्रीवास्तव ने किया है।प्रस्तुति का समय शाम सात बजे से और प्रवेश निश्शुल्क है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE