BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2023, 11:49 am
KHABAR : जनकपुर के भामाशाह ने उत्कृष्ट छात्र आयुष को ई-साइकिल भेंट कर किया सम्मान, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर  

Share On:-

सरवानिया महाराज। जीवन में किसी कार्य को करने के लिए प्रोत्साहन एवं पुरस्कार एक बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। यदि किसी कार्य के प्रतिफल में प्रोत्साहन स्वरूप यदि कुछ शब्द भी बोल दिए जाए तो वह उसके लिए प्रेरणादायक एवं नवीन ऊर्जा का संचार करते हैं। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जनकपुर मोरवन में अध्ययनरत छात्र आयुष पिता दिनेश चंद्र माली ने कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में नीमच जिले की ग्रामीण सूची में प्रथम स्थान प्राप्त प्राप्त किया था। छात्र को विद्यालय तक आने में साइकिल के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जब यह बात जनकपुर के पूर्व सरपंच एवं भामाशाह के नाम से विख्यात रामनिवास पाटीदार तक पहुंची तो उन्होंने इस प्रतिभाशाली छात्र को इलेक्ट्रिक साइकिल पुरस्कार स्वरूप देने का वादा किया और उन्होंने आज अपने वादे को निभाते हुए अपने पुत्र युवराज पाटीदार के माध्यम से 24000 रुपए लागत की इलेक्ट्रिक साइकिल मंगवा कर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह में उस छात्र को साइकिल की चाबियां भेंट कर सम्मान किया। 
पाटीदार ने इस अवसर पर कहा कि छात्र-छात्राओं को मोबाइल से दूर रहकर अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाना चाहिए जिससे वह जीवन में सफलता प्राप्त कर सके। जनकपुर विद्यालय अपने क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ शासकीय विद्यालय है यहां से पड़े हुए अनेक अनेक छात्र-छात्राएं देश के कई महानगरों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम ग्राम पंचायत के सरपंच किशोर पाटीदार ने ध्वजारोहन कर ध्वज की सलामी ली इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर प्राचार्य एमएल वर्मा ने सभी अतिथियों एवं गांव के नागरिकों को  स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE