BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2023, 11:58 am
KHABAR : सरस्वती शिशु मंदिर कंजार्डा में स्वतंत्रता दिवस हर्षोउल्लास से मनाया, भारत माता की हुई आरती, पढ़े महेंद्र भटनागर की खबर 

Share On:-

कंजार्डा। ग्राम भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर कंजार्डा में 15 अगस्त का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय में समिति के अध्यक्ष दिलीप भंडारी, कोषाध्यक्ष शंकर लाल व्यास, सचिव मोतीलाल धाकड़ ने झंडा वंदन किया। अतिथियों ने भारत माता सरस्वती माता प्रणव अक्षर का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर विद्यालय की परंपरा अनुसार अतिथियों का स्वागत प्रभारी महेंद्र भटनागर, आचार्य प्रहलाद धाकड़ ने कुमकुम लगाकर श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में भारत माता की आरती की गई। इस अवसर पर विद्यालय के भैया बहनों ने राष्ट्रीय राजस्थानी गीतों पर रिकॉर्ड डांस की आकर्षक प्रस्तुत दी। नन्ने मुन्ने भैया बहनों ने राष्ट्रीय कविता गीत भी प्रस्तुत किए। 
इस अवसर पर विद्यालय के गोपाल धाकड़, बंशीलाल धाकड़, संजय नलवाया, रमेश धाकड़, भरत चौहान, सहित अनेक गणमान्य नागरिक आचार्य दीदी उपस्थित थे। सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन हेमंत जायसवाल ने किया और आभार प्रहलाद धाकड़ ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय के सभी भैया बहनों को विद्यालय के भोजन ट्रस्ट द्वारा उन्हें भोजन करवाया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE