BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2023, 12:03 pm
BIG NEWS : हाईवे किनारे का मकान और अंधेरी रात, जब गहरी नींद से जागी दो साल की मासूम तो हुआ कुछ ऐसा, आपके भी रौंगटे खड़े कर देगी ये दर्दनाक कहानी, पढ़े खबर

Share On:-

ग्वालियर। शिवपुरी हाइवे पर सवा दो साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची की लाश हाइवे पर पड़ी मिली। बच्ची की मौत जिस तरह से हुई है, वह कहानी दिल दहला देने वाली है। बच्ची अपने माता-पिता के साथ घर के अंदर सो रही थी। वह रात करीब 2 बजे जागी, अपने घर से निकलकर हाइवे पहुंच गई। क्योंकि हाइवे किनारे ही बच्ची का घर बना हुआ है। बच्ची हाइवे पर सड़क पार कर गई, तभी एक ट्रक यहां से गुजरा, जिसके नीचे बच्ची आ गई। बच्ची की ट्रक से कुचलने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पुलिस कैमरे में नजर आ रहे ट्रक की पहचान के लिए प्रयास कर रही है। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।

 

ग्वालियर के घाटीगांव सर्किल के एसडीओपी संतोष पटेल ने बताया कि मोहना में पार्षद बलवीर प्रजापति के भाई संदीप प्रजापति की सवा दो वर्षीय मासूम बेटी सानवी बीती रात दादी-दादा के साथ सो रही थी। संदीप की पत्नी कैंसर हास्पिटल ग्वालियर में स्टाफ नर्स है। रात करीब 2 बजे बच्ची की नींद खुल गई। बच्ची जागी और कब बाहर निकल गई किसी को पता नहीं लगा। बच्ची घर से निकलकर हाइवे पहुंच गई। इन लोगों का घर हाइवे किनारे बना हुआ है। घर के सामने से जा रही सड़क बच्ची पार कर गई और रेलिंग से सड़क के दूसरे तरफ पहुंच गई। दूसरी तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने बच्ची को रौंद दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद जब स्वजनों की नींद खुली तब बच्ची को गायब देखा। बच्ची जब गायब दिखी तो उसे ढूंढना शुरू किया। घर से 50 मीटर दूर हाइवे पर बच्ची की लाश पड़ी हुई थी। बच्ची की लाश मिलने पर हड़कंप मच गया। पहले उसकी हत्या की खबर फैली। जब सीसीटीवी कैमरे देखे गए तब हकीकत सामने आई। इसमें सामने आया कि बच्ची की मौत सड़क हादसे में हुई है

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE