BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2023, 12:11 pm
NEWS : ब्रम्हाकुमारी सेवा केंद्र प्रताप नगर में आजादी का पर्व मनाया, देश भक्ति गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़े रेखा खाबिया की खबर   

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ब्रम्हाकुमारी सेवा केंद्र प्रताप नगर में आजादी का अमृत महोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी आशा दीदी  ने कहा कि सभी भारतवासियों को गर्व है कि हम सभी भारतवासी मिलकर यह आजादी का पर्व घर-घर तिरंगा लहरा कर मना रहे हैं। उन्होंने सभी भारतवासियों को आज के इस महान पर्व की बधाई दी। 
उन्होंने कहा कि आज का यह दिवस हमें उन मूल्यों की स्मृति दिलाता है जिन मूल्यों के आधार से हमने स्वतंत्रता प्राप्त की और वह मूल्य है सत्यता, अहिंसा, प्रेम, देश के प्रति वफादारी, त्याग तपस्या और बलिदान की भावना और एक उमंग और उत्साह कि हमें अपने भारत को अपने आप को स्वतंत्र करना ही है।  उन्होंने कहा कि हम अपने चरित्र से नैतिक मूल्यों से देश को उज्जवल बनाएं। उन्होंने कहा कि भारत स्वतंत्र होगा तो आज हमारा विश्व में स्वतंत्र होगा पूरे भारत फिर से भारत भूमि फिर से देवभूमि कह लाएगी। हम अपने मन को व्यर्थ नेगेटिव बातों से परे यानी स्वतंत्र रखें तभी हम सच्चे अर्थों में स्वतंत्रता दिवस मना सकेंगे। सभी भाई बहनों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। बीके बालकिशन भाई ने देशभक्ति का गीत सुनाया। कुसुम बहन पटवा, ने देश के प्रति सम्मान के दो शब्द व्यक्त किये, बहन सरस्वती शर्मा  ने देश भक्ति का गीत सुना कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, श्वेता बहन ने भी देश भक्ति का गीत सुनाया। विनायक भाई ने गीत के द्वारा प्रस्तुति दी, कुमारी खुशी ने गीत के माध्यम से प्रस्तुति दी । सभी की उपस्थिति में तिरंगा झंडा फहराया गया। सभी को प्रसाद बांटे गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE