BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2023, 12:19 pm
NEWS : जेके सीमेंट वर्क्स में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, देश और प्रदेश के विकास के साथ-साथ उद्योग के विकास के लिए हमारा ध्येय एक होना चाहिए-आरबीएम त्रिपाठी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जेके सीमेंट परिसर निंबाहेड़ा एवं मांगरोल में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि यूनिट हेड आरबीएम त्रिपाठी एवं टेक्निकल हेड प्रभात सिंह परिहार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। 
इस अवसर जेके सीमेंट परिसर निंबाहेड़ा में मुख्य अतिथि यूनिट हेड आरबीएम त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि आज पूरा हिंदुस्तान एकजुट होकर 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व मना रहा है। इस दिन को पाने के लिए कई वीर शहीदों ने अपने प्राणों की कुर्बानी दी है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के विकास के साथ-साथ उद्योग के  विकास के लिए हमारा ध्येय एक होना चाहिए और सभी को मिलकर राष्ट्र की मजबूती के साथ - साथ उद्योग की प्रगति के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने प्लांट में सुरक्षा को लेकर जोर देते हुए कहा कि निंबाहेड़ा प्लांट सुरक्षा की दृष्टि से सैफ और सुरक्षित है और सभी सुरक्षा के मापदंडों को पूरा करते हुए  काम कर रहे हैं।
कार्यक्रम में जेके सीमेंट के एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा, टेक्निकल हेड अनिल गुप्ता, माइनिंग हेड मनीष तोषनीवाल, सिक्योरिटी हेड अरविंद सिंह राठौड़, दिलीप कुमार धाकड़, राजेश सोनी, सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी, कैलाश नगरवासी एवं श्रमिक नेता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अन्त में एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा  ने सभी आगन्तुको को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा समारोह का संचालन सत्यदेव पानेरी ने किया।
इसी प्रकार से जेके सीमेंट वर्क्स मांगरोल में भी स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम टेक्निकल हेड टेक्निकल हेड प्रभात सिंह परिहार के मुख्य आतिथ्य में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि टेक्निकल हेड प्रभात सिंह परिहार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। 
कार्यक्रम में शैलेंद्र दशोरा, पीयूष शर्मा, कमलेश कुमावत एवं प्राची शर्मा ने अपनी प्रस्तुतियों से मौजूद कर्मचारी श्रमिकों आदि का मन मोह लिया।
समस्त विभागों से पूरे वर्ष उत्कर्ष कार्य करने वाले 45 श्रमिको को पारितोषिक प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया गया। इस अवसर पर टेक्निकल हेड प्रभात सिंह परिहार, एचआर विभाग के अमित कुमार सिंह, एस मरियप्पन, कमलेश ठाकुर, सोमेश गौड़, विकेश जैन, शांतिलाल जैन, जगन्नाथ अडकी , रामानुज ठाकुर रमन, सुरक्षा विभाग के शक्तिमान सिंह भाटी सहित कई अधिकारीगण एवम श्रमिकगण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन एच आर विभाग के जसवंत वैष्णव ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE