BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2023, 12:32 pm
KHABAR : वर्षा की मंगलकामना सहित गांव में सुख शांति और अमन चैन की भावना को लेकर निकाली कांवड़ यात्रा, पढ़े बालमुकुंद नागर की खबर 

Share On:-

दूदरसी । वर्षा की लंबी खेंच को लेकर किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच रही है। अपनी फसलों को बर्बाद होते देख किसान तो क्या हर व्यक्ति परेशान दिखाई दे रहा है।
आज 16 अगस्त को गांव दूदरसी की नई आबादी स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर से भोलेनाथ की पूजा अर्चना के साथ विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। जिसमें अनेक महिलाएं पुरुष और छोटे छोटे बालक बालिकाओं ने कांवड़ कंधे पर उठाकर इस यात्रा में शामिल हुए। यह कांवड़ यात्रा 7 किलोमीटर का सफर पैदल चलकर गांव बिसलवास खुर्द के देवकुईया के यहां भगवान भोलेनाथ का इस कांवड़ जल से अभिषेक किया जाएगा। भगवान भोलेनाथ के दरबार में इस क्षेत्र की कुशलता एवं वर्षा की कामना करेंगे। 
यह जानकारी वरिष्ठ समाजसेवी एवं पटेल परिवार के सदस्य गजेन्द्र पाटीदार ने देते हुए बताया कि इस कांवड़ यात्रा का मुख्य उद्देश्य इस वर्ष पानी की लंबी खेंच के चलते फसलें सुखने के कगार पर आ गई है जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। इसी आशा और मंगलकामना को लेकर हमने यह कांवड़ यात्रा निकालने का दृढ़ संकल्प लिया है। हमें आशा है भगवान भोलेनाथ हमारी किसानों की विनती अवश्य सुनेंगे।
भगवान भोलेनाथ के अभिषेक पश्चात सभी कांवड़ यात्रियों को फलाहार खिचड़ी का वितरण किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE