BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2023, 12:55 pm
BIG NEWS : चतुर्दशी पर खुला राजस्थान के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ का भंडार, दान पात्र से निकली इतने करोड़ की राशि, आज अमावस होने से बंद रहेगी काउंटिंग, पढ़े खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री सांवलिया जी में चतुर्दशी पर भंडारा खोला गया। भीड़ ज्यादा होने के कारण नोटों को सिर्फ संभाला गया, लेकिन गिनती नहीं की गई। भंडारे से पहले चरण में लगभग चार करोड़ रुपए की राशि निकली है। बुधवार को अमावस्या होने के कारण गिनती नहीं की जाएगी। एक महीने बाद जलझूलनी एकादशी पर विशेष मेला भरेगा। मंदिर कमेटी ने अभी से उसकी तैयारियां शुरू कर दी है।

अमावस को बंद रहेगी काउंटिंग-
हर महीने की तरह इस महीने भी चतुर्दशी पर भंडारा खोला गया लेकिन, भंडारे से निकली हुई राशि की गिनती नहीं की गई। इस समय आने वाले पर्यटक को और भक्तों की संख्या ज्यादा होने के कारण भंडारे की राशि को समेट कर रखा गया है। अंदाजन चार करोड़ की राशि निकाली गई है। मंदिर मंडल के अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर ने बताया कि आज अमावस्या होने के कारण गिनती नहीं की जाएगी। इसकी गिनती गुरुवार को की जाएगी और रुपए भी बैंक में जमा किए जाएंगे। मंदिर में अमावस्या के दिन लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ती है। मंदिर मंडल के सभी कर्मचारी व्यवस्थाओं में लगे होते हैं। इस दौरान काउंटिंग बंद रखी जाती है। भंडारे खोले जाने के दौरान मंदिर मंडल के सदस्य भैरूलाल सोनी, संजय मंडोवरा सहित कई कमेटी मेंबर मौजूद थे।

आगामी मेले की हो रही तैयारियां-
आगामी महीने में 24, 25 और 26 तारीख को तीन दिवसीय जलझूलनी एकादशी का मेला भरेगा। श्री सांवलिया जी में यह मेल बड़े स्तर पर होता है। मंदिर कमेटी की ओर से इस मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई है। मंदिर में कार्रवाई जारी 3डी मैपिंग लाइटिंग भी मेले से पहले ही शुरू कर दी जाएगी। यह लाइट इंग एडीएम चित्तौड़गढ़ और मंदिर मंडल के सीईओ अभिषेक कोयल द्वारा करवाई जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस लाइटिंग के बाद पर्यटकों का चित्तौड़गढ़ में ठहराव होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE