नीमच। जैन सोश्यल ग्रुप उड़ान नीमच का फेडरेशन सप्ताह भारी उत्साह के साथ जेएसजी उड़ान नीमच संस्थापक अध्यक्ष आशा सांभर व ग्रुप के वरिष्ठ मनोहर लाल बंब द्वारा एसवीएन पब्लिक स्कूल इंदिरा नगर में ध्वजारोहण के साथ किया। सभी अतिथियों ने सरस्वती वंदना के साथ माल्यार्पण कर सभी बच्चों के डांस की सुन्दर प्रस्तुति पर 1000 रूपये मनोहर लाल बंब द्वारा पारितोषिक वितरण के लिए दिये गये। सभी बच्चों को ग्रुप द्वारा बिस्किट व टाफी वितरण की गयी। फिर सभी ने स्वल्पाहार का आनद लिया।
प्रतिवर्ष जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन द्वारा अगस्त माह में पूरे देश में सेवा कार्यों द्वारा मनाया जाता है इसकी रूपरेखा कैसे अंजाम देना है तय किया गया। जीव दया प्रकल्प तहत गायों को चारा, वृक्षारोपण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत सेल्फी प्रतियोगिता व स्कूल में सभी बच्चों द्वारा देशभक्ति पर डाईंग शीट पर सुंदर पेंटिंग की गयी। प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी स्थान प्राप्त करने वाले को पारितोषिक वितरण किया गया।
कार्यक्रम में प्रियंका पितलिया, रेखा जैन, वेदांत पितलिया, सुरेन्द्र बंब, शोभाराम वीरवाल उपस्थित रहे।