मनासा। मध्य प्रदेश शासन द्वारा गांव गांव में निकाली जा रही स्नेह यात्रा बुधवार को सुबह 9 बजे मनासा पहुंची। स्नेह यात्रा का मनासा नगर में आगमन को लेकर परमहंस बालाजी मंदिर अहिल्यापुरा मे गायत्री शक्तिपीठ परिवार द्वारा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। साथ ही स्नेह यात्रा मे पधारे सभी संतों का स्वागत समान किया।पूजा अर्चना के बाद स्नेह यात्रा निर्धारित रूट पर नगर भ्रमण पर निकली, जिसका जगह जगह लोगो ने फूलो से स्वागत किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में गायत्री शक्तिपीठ परिवार के सदस्य नगर के गणमान्य नागरिक मोजूद रहे। मनासा नगर से स्नेह यात्रा विधानसभा क्षेत्र के अन्य निर्धारित रूट के गाँवो के लिए रवाना हुई।