खनियांधाना। नगर में 100 फीट लंबे तिरंगा जो लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं सहित नगर के स्कूली छात्र छात्रऒ ने भी हिस्सा लिया।
नगर में निकाली गई इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत टेकरी मंदिर के प्रांगण से हुई इसके बाद यह यात्रा पुरानी नगर पालिका चौराहे, गांधी चौक, पुरानी अस्पताल चौराहा, महाराणा प्रताप चौराहा, नया बस स्टैंड होते हुए टेकरी मंदिर पर पहुंची जहां इस तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।
मुख्य अतिथि कृष्णा यादव प्रांत सह मंत्री के साथ लक्ष्मण सोलंकी, वैष्णवी भारद्वाज जिला संयोजक वैदिक खेमरिया, अरविंद सिंह चौहान थाना प्रभारी खनियांधाना, मयंक जैन, प्रभान सिंह यादव, स्वतंत्र बुंदेला, मोहन झा, अजय यादव, शिवम यादव आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहें।