BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2023, 3:52 pm
KHABAR : रिमोट से संचालित होंगे बिजली सब स्टेशन, तीन सब स्टेशनों पर होगा प्रयोग, पढ़े खबर

Share On:-

जबलपुर। मप्र पावर ट्रांसमिशन कंपनी के सब स्टेशन आने वाले दिनों में मानव रहित हो जाएंगे। सब स्टेशन का संचालन रिमोट आधारित होगा। केंद्रीयकृत निरीक्षण कक्ष के जरिए सब स्टेशन को नियंत्रित किया जाएगा। अभी सब स्टेशन के संचालन का काम आपरेटर के माध्यम से किया जाता है कंपनी इस काम को अब पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत करने की तैयारी है। शुरुआत तीन जबपुर, इंदौर और भोपाल के 123 किलोवोल्ट सब स्टेशन में प्रयोग किया जा रहा है।

 

मप्र पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने नया प्रयोग करने की तैयारी की है। कंपनी ने अभी निजी कंपनियों से इस काम के लिए आफर बुलाने का प्रयास किया है। कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने कहा कि जल्द निविदा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी हर सब स्टेशन में तीन शिफ्ट में छह कर्मचारी लगते हैं। नियमित कर्मी नहीं है इसलिए आउटसोर्स कर्मी भी कई जगह काम करते हैं ऐसे में रिमोट संचालन होने से सभी सब स्टेशन का नियंत्रण एक स्थान से हो पाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए जबलपुर में केंद्रीयकृत नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा। जहां से बैठकर पूरी तरह से सब स्टेशन का नियंत्रण हो पाएंगा। अभी ये काम मैन्युअली हो रहा है। उन्होंने कहा कि अभी देश में ये काम किसी अन्य प्रदेश में संभवत: नहीं हुआ है। इस काम को करने के लिए कई कंपनियों से चर्चा हो रही है।

 

जबलपुर के माढ़ोताल स्थित 132 केवी सब स्टेशन को रिमोट से संचालन के लिए चुना गया है। इसके अलाव इंदौर और भोपाल के भी 132 केवी सब स्टेशन पर भी यह प्रयोग होगा। इसमें सफलता मिलने पर मप्र पावर ट्रांसमिशन कंपनी के 220 केवी सब स्टेशन पर भी संचालन किया जाएगा। प्रदेश में ट्रांसमिशन कंपनी के 220 केवी और 132 केवी सब स्टेशन की संख्या 418 है इन सभी को रिमोट से संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE