BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2023, 4:10 pm
KHABAR : गांव खेड़ा केसूंदा में वर्षा की मंगलकामना सहित सुख शांति एवं खुशहाल जीवन की कामना लेकर ग्राम वासियों ने निकाली कांवड़ यात्रा, पढ़े बाल मुकुंद नागर की खबर

Share On:-

दूदरसी। आज दिनांक 16 अगस्त को प्रातः 10 बजे भोलेनाथ के मंदिर से भगवान की पूजा अर्चना के पश्चात सैकड़ों की तादाद में महिलाएं पुरुष एवं नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं ने इस मंगल कांवड़ यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ लिया। 
यह यात्रा गांव से शुरू हुई जो पैदल कदमताल करते हुए 6 किलोमीटर लंबा सफर तय करते हुए नीमच किलेश्वर महादेव पहुंची। वहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र में अच्छी बारिश की एवं सुख समृद्धि व आम जनता की खुशहाली की कामना की। जब यात्रा गांव से शुरू हुई तो आंजना माइन्स प्लांट के यहां वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति विक्रम आंजना ने सभी कांवड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया और सभी यात्रियों को स्वल्पाहार कराया। तत्पश्चात यात्रा के नीमच में प्रवेश करते ही आंजना इंटरप्राइजेस के संचालक जसपाल आंजना ने सभी कांवड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं सभी को स्वल्पाहार कराया और यात्रा का माही मेडिकल के समीप हिंदू संगठन के नैतृत्व में सभी को मिठाई खिलाकर स्वागत किया। किलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के अभिषेक पश्चात सभी को प्रसाद वितरित किया गया। 
यह कांवड़ यात्रा गांव की ग्राम विकास समिति के तत्वावधान में निकाली गई जो ऐतिहासिक रही तत्पश्चात शाम को सभी कांवड़ भक्तों को भोजन कराया गया और इसी के साथ यात्रा का समापन हुआ ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE