खनियाधाना। ग्राम पंचायत पोठयाई में भगवान शंकर जी 108 शिवलिंग का निर्माण माता मंदिर पर किया गया !जिसमें ग्राम की समस्त महिलाओं ने भगवान शिव जी को ग्राम के तालाब में विसर्जन हेतु एक बड़ी रैली का आयोजन किया! जिसमें मुख्य भक्त ओंकार लाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही! भगवान शिव जी की सावन के महीने में महिलाओं द्वारा आराधना की जा रही है! शिवलिंग निर्माण पश्चात विसर्जन कार्यक्रम संपन्न किया गया यह विसर्जन यात्रा ग्राम के माता मंदिर से शुरू होकर प्राथमिक विद्यालय, शिव मंदिर ,पेट्रोल पंप, एवं खेल मैदान होती हुई ग्राम के पाराशर ठाकुर बाबा तालाब में भक्ति भाव से विसर्जित किए गए इस शिवलिंग निर्माण एवं भव्य यात्रा का आयोजन करने में ओंकार लाल प्रजापति,लाखन सिंह यादव ,जितेंद्र सिंह जीतू जगत सिंह, शिशुपाल प्रजापति छोटे यादव, करतार सिंह आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही भक्त ओंकार लाल ने बताया 108 शिवलिंग निर्माण, नौ माता, 11 नांदिया एवं अन्य देवताओं की मूर्ति का निर्माण किया गया।