BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2023, 5:15 pm
KHABAR : राजस्थान के अलवर से साइकिल भ्रमण पर निकले दिलीप और विनोद, बोले- मध्‍य प्रदेश की यात्रा बहुत अच्‍छी रही, पढ़े खबर

Share On:-

जबलपुर। पर्यावरण की रक्षा करना सभी का कर्तव्य है। ईश्वर की ओर से रचित प्रकृति ने हमे जल और प्राणवायु भरपूर मात्रा में प्रदान की है। हर व्यक्ति अपनी जरूरत के हिसाब से जल और वायु का उपयोग करते आ रहे हैं। पर्यावरण जागरुकता का संदेश देने के राजस्थान के अलवर जिले के दो युवा दिलीप और विनाेद देशभर में साइकिल से भ्रमण कर रहे हैं। बोले- मध्‍य प्रदेश की यात्रा बहुत अच्‍छी रही।

 

प्रत्येक राज्य में पहुंचकर पौधारोपण कर रहे हैं। साथ ही वहां के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुकता का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को बचाना है। साथ ही छायादार पौधों का ही रोपण करते हैं। एमपी, गोवा और कर्नाटक की यात्रा बहुत अच्छी रहीं। उत्तर प्रदेश और बिहार जाने के बारे में भी विचार किया है।

 

राजस्थान के अलवर जिले से 11 मार्च को साइकिल यात्रा प्रारंभ करने वाले दिलीप मेघवाल ने एमएससी किया है। उन्होंने बताया कि आजकल हर जगह पेड़ो की कटाई हो रही है। साथ ही जंगल भी खत्म हो जा रहे है। इसलिए मैंने सोचा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों में जागरुकता पैदा करनी चाहिए। इसलिए साइकिल यात्रा प्रारंभ की। इसलिए जहां भी जाते है, वहां पौधारोपण जरूर करते हैं।

 

मैं और विनोद दोनों अभी तक 6 हजार से अधिक पौधारोपण कर चुके हैं। 10 से अधिक जिलों में साइकिल भ्रमण कर पर्यावरण के लिए जागरुकता दे रहे हैं। विनोद लगभग दो महीने पहले ही उनके साथ यात्रा में शामिल हुए हैं। साइकिल में रोजमर्रा की जरूरत का सामान मौजूद है। शहर पुलिस ने दोनों युवाओं को सम्मानित किया।

 

दिलीप ने कहा कि 10 राज्यों की यात्रा में सबसे दुखद अनुभव तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश का रहा। तमिलनाडु के नीलगिरी के जंगलों में मोबाइल तोड़ दिया गया था। आंध्र प्रदेश में मोबाइल और कैमरा दोनों ही चोरी हो गया। 11 मार्च को मैंने अकेले ही साइकिल यात्रा शुरू की थी। दो माह पहले अलवर के ही रहने वाले विनाेद मेरे साथ यात्रा में जुड़ गए।हम दोनों हर रोज 60 से 70 किलोमीटर की यात्रा करते हैं। साइकिल में एक क्यूआर कोड भी लगा है, जिससे पौधे खरीदने के लिए आर्थिक मदद मिल सके। यात्रा के दौरान का पूरा खर्च स्वयं का होता है। अब हम दोनों मंडला होते हुए छत्तीसगढ़ रवाना होंगे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE