नीमच। आज बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए विशाल कावड़ यात्रा नीमच के प्रसिद्ध किलेशवर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई। इस भव्य कावड़ यात्रा में छोटे बच्चों से लेकर सैंकड़ों की संख्या में कावड़ उठाकर महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।यह कावड़ यात्रा ढोल, डीजे और बेंड के साथ निकली। जिसमें महिला भजनों की धुन पर भक्ति भाव के साथ झूमते हुए चल रही थी। कावड़ यात्रा सीआरपीएफ रोड लाइंस पार्क विजय टॉकीज चौराहा कमल चौक बस स्टैंड होती हुई मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंची यहां भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया आरती हुई। शिव भक्तों की उपस्थिति में महाप्रसादी का आयोजन हुआ। कावड़ यात्रा का आयोजन सुख समृद्धि और अच्छी वर्षा की कामना के साथ किया गया।