नीमच। शासकीय बालक माध्यमिक क्रमांक 2 में आज इनरव्हील क्लब द्वारा कक्षा 1 से 8 तक के 150 छात्र छात्राओं को कॉपियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर क्लब द्वारा विद्यालय की आवश्यकता को देखते हुए एक छत का पंखा भेंट किया गया। इनर व्हील क्लब के अध्यक्ष रज़िया अहमद और सचिव अमरजीत छाबड़ा ने बताया कि हमारे द्वारा विद्यालय का खेल मैदान भी विकसित किया जा रहा है। भविष्य में बच्चों को यूनिफॉर्म भी दिए जाएंगे। हैंड वॉश स्टेशन भी बनाया जा रहा है।वेस्ट से बेस्ट का नवाचार भी किया गया है। इस अवसर पर रजिया अहमद, अमरजीत छाबड़ा, अलका श्रीवास्तव, कुसुम कदम, हेमांगिनी त्रिवेदी,सिम्मी सलूजा, प्राचार्य पुष्पांजलि तिवारी मौजूद रहे।