गरोठ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एवं कमलनाथ के ऊपर मध्य प्रदेश के कई थानों में गलत एफ आई आर करने के विरोध में बुधवार को मंदसौर जिला एनएसयूआई इकाई द्वारा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रितिक पटेल के नेतृत्व में गरोठ एडिशनल एसपी कार्यालय का घेराव किया गया एवं मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार पर 50 ℅ का कमीशन लेने के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की गई। विरोध प्रदर्शन में सैकड़ो की संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। पुलिस द्वारा आक्रोशित एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए एडिशनल एसपी कार्यालय के बाहर बेरिकेड्स कर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को रोका गया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रितिक पटेल द्वारा कहां गया कि लघु ठेकेदार संघ द्वारा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को पत्र लिखकर अवगत कराया गया कि मध्य प्रदेश की सरकार ठेकेदारों के बिल पास करने की एवज में 50% कमीशन लेती है इसी पोस्ट को हमारे शीर्ष नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया लेकिन सच को स्वीकार नहीं करते हुए शिवराज सरकार ने हमेशा की तरह पुलिस को आगे करते हुए गलत तरीके से पुलिस पर दबाव बनाकर प्रियंका गांधी जी एवं कमलनाथ के ऊपर मध्यप्रदेश में एफ आई आर दर्ज करवाई आज हमने एडिशनल एसपी कार्यालय गरोठ का घेराव किया है हमारी मांग है कि तत्काल प्रियंका गांधी जी एवं कमलनाथ जी के ऊपर की गई एफआईआर को शिवराज सरकार वापस ले अन्यथा एनएसयूआई मंदसौर एसपी कार्यालय का घेराव करने के साथ ही विधि संमत आंदोलन करेगी इस अवसर पर एनएसयूआई आदर्श जोशी, ललित चंदेल, हरीश पाटीदार, दुर्गाशंकर धाकड़, सोहित भाटिया जतिन भूटानी, आदित्य सिंह, यश श्रीवास्तव, नारायण सिंह, गिरजेश लक्ष्कार, कृष्णपाल सिंह और बड़ी संख्या में एनसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित थे।