BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, एमपी के.. <<     BIG NEWS : लोकसभा चुनाव वोटिंग, दोपहर 03 बजे तक हुआ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास एसपी ने की मतदाताओं से घर से निकलकर.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में ठाण्डी छाछ एवं शीतल जल पिला.. <<     KHABAR : मतदान क्रमांक 286 पर खंडवा लोकसभा के खपरास.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : लोकतंत्र का महापर्व, लोकसभा निर्वाचन के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का गांव बमोरा और सुबह का वक्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान को लेकर उत्साह, मतदान केदो पर सुबह.. <<     KHABAR : सांसद प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG BREAKING : लोकसभा चुनाव वोटिंग, दोपहर 01 बजे तक हुआ.. <<     KHABAR : सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ ने शांता.. <<     BIG NEWS : लोकतंत्र का महापर्व- मंदसौर के आदर्श.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शंकराचार्य मठ पर धूमधाम से हुआ आद्य.. <<     NEWS : धुमधाम से मनाया जाएगा चित्तौड़गढ़ का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2023, 9:54 am
HOROSCOPE TODAY: सिंह, मकर और कुंभ राशि वालों को बड़े लक्ष्यों की प्राप्ति होगी, पढ़ें आज का राशिफल वॉइस ऑफ एमपी के साथ

Share On:-

मेष दैनिक राशिफल 
आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे। आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसे आप तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपके परिजनों से यदि संबंधों में कटुता आ गई थी, तो वह भी आज दूर होगी। वरिष्ठजनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। आपके अंदर ऊर्जा रहने के कारण आप किसी काम को करने के लिए तत्पर रहेंगे।


वृष दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों पर आप पूरा जोर देंगे। लेनदेन से जुड़े मामले बेहतर रहेंगे। नैतिक मूल्यों को महत्व देंगे। व्यवसाय में आप तेजी बनाए रखें। धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने पुराने कर्ज को भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी ध्यान देंगे।

 

मिथुन दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपने परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा किया है, तो आप उसे समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी की नौकरी में किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। आपकी आधुनिक विषयों में पूरी रुचि रहेगी और किसी महत्वपूर्ण चर्चा में आप सम्मिलित होंगे। आपके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी मेहमान की दस्तक हो सकती है।


कर्क दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपने खर्चों पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी दान धर्म के कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी। कुछ ठगी लोगों से आपको दूरी बनाकर रखनी होगी। यदि आपने किसी से धन उधार लेने की सोची है, तो बिल्कुल ना ले, नहीं तो आपको उसे उतार पाने में समस्या होगी। आपको पैरों में दर्द अथवा कमर दर्द आदि जैसी समस्या परेशान कर सकती है। आपको कार्यक्षेत्र के कुछ कामों को लेकर तनाव बना रहेगा।


सिंह दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य के प्रति अग्रसर होने के लिए रहेगा। आपके घर किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपके किसी काम में मित्रगण आपका साहस बढ़ाएंगे और किसी यात्रा पर जाने की पूरी संभावना बनती दिख रही है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी और व्यावसायिक परिस्थितियों का आप पूरा लाभ उठाएंगे। आपको वरिष्ठ  सदस्यों से अपने मन की बात साझा करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको तनाव भी काफी हद तक कम होगा।


कन्या दैनिक राशिफल
आज के दिन आप लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे और आप अपने कामों की सूची बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार कर रहे लोग यदि कुछ योजनाएं बनाएंगे, तो उससे उन्हें अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आर्थिक स्थिति को देखकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उसमें भी धन लाभ होगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ने से उसमें सफलता भी अवश्य मिलेगी। आप अपने किसी काम को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं।


तुला दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग कुछ योजनाओं को बनाएंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। आप माता-पिता को आज किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। मामा पक्ष की तरफ से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको यदि किसी काम को आज भाग्य के भरोसा करेंगे तो उसमें भी आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी। अध्यात्मिक विषय में आप अपनी पूरी रुचि बनाए रखें। आप अपने कामों की सूची बनाकर चलेंगे तो आप काफी कामों को समय रहते निपटा पाएंगे।


वृश्चिक दैनिक राशिफल 
आज के दिन आपको किसी काम में लापरवाही करने से बचना होगा। किसी बात को लेकर आप वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिजनों का सहयोग आपके ऊपर बना रहेगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने से आप भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय से करने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप समझदारी दिखाएं, नहीं तो विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे और वह आपका कोई नुकसान कर सकते हैं। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, वह मेहनत करते रहे। तभी उन्हें इसका फल मिल पाएगा और आप अपनी सेहत से समझौता न करें।


धनु दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा और व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी दिन मजबूत रहेगा। औद्योगिक प्रयासों को गति मिलेगी। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। किसी भूमि, भवन, दुकान आदि को खरीदने का सपना भी आपका पूरा होगा। खानपान में आप अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें, नहीं तो पेट संबंधित समस्याएं आपको घेर सकती हैं। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। सामाजिक अवरोधों से आपको छुटकारा मिलेगा और आपकी नेतृत्व क्षमता भी बढ़ेगी। कुछ नए अनुबंधों का आपको लाभ मिलेगा।

 

मकर दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाकर रखें। नौकरी में कार्यरत लोगों के प्रयास तेज होंगे और नौकरी के साथ-साथ किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम काम को करने के लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे, लेकिन अधिकारियों से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। यदि आप किसी से लेनदेन करें, तो उसमें अपनी आंख और कान खुले रखें। अपने डेली रूटीन में बदलाव बिल्कुल ना बदले, नहीं तो समस्या आ सकती है।


कुंभ दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका अध्ययन व आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। शेयर मार्केट अथवा लॉटरी में धन का निवेश करने वालों को कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। संतान को संस्कारों में परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आप अपने लक्ष्य पर फोकस बनाकर रखें, तभी वह पूरे हो सकते हैं। आपको किसी की सीख व सलाह पर चलने से बचना होगा। अपनी बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने से बचें।


मीन दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है और कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार में लोगों के साथ तालमेल बनाकर रखें, नहीं तो लोग आपकी बातों से आपको कुछ भला बुरा भी बोल सकते हैं। किसी काम के पूरा होने से आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। व्यक्तिगत मामले आपके पक्ष में रहेंगे। ननिहाल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आपको व्यक्तिगत विषयों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। वाहन चलाते समय आप सावधानी बरतें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE